स्वामी विवेकानंद कॉलेज में टॉपर्स सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद कॉलेज में टॉपर्स सम्मान समारोह

संयमित जीवन शैली और नियमित अभ्यास से ही सफलता संभव : डॉ एके शाहा

विज्ञापन

हजारीबाग. टाटीझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को कैरियर गाइडेंस, कवि सम्मेलन सह टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया. मुख्य अतिथि डायरेक्टर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभावि के डॉ एके शाहा, विशिष्ट अतिथि एचओडी मैकेनिकल ब्रांच इंजीनियरिंग कॉलेज विभावि डॉ सीवी कुमार, इंजीनियरिंग विभाग विभावि डॉ खेमलाल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल थे. डॉ एके शाहा ने कहा कि जीवन में सफलता जीवन शैली को संयमित व नियमित अभ्यास कर ही प्राप्त की जा सकती है. उप प्रमुख रवि वर्णवाल ने कहा यह महाविद्यालय इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. डॉ सीवी कुमार ने परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. डॉ खेमलाल महतो ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की बातें आत्मसात करनी चाहिए. समारोह में जैक एवं सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर महाविद्यालय संस्थापक मुकेश कुमार साव, प्राचार्य विकास ठाकुर, उप प्राचार्य अरुण कुमार साव, वरिष्ठ शिक्षक जैनुल अंसारी, रामानंद, मुकेश, देवनारायण, राजेंद्र, गायत्री, सुप्रिया, गौतम, राजू यादव, सुरेंद्र प्रसाद, ब्रजमोहन सिंह, सुजीत वर्णवाल, अमजद अंसारी, जगरनाथ राम, पूनम देवी, अजय कुशवाहा, दिलीप राम, विवेकानंद विद्या मंदिर धरमपुर के शिक्षक एवं विद्यार्थी सहित अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola