महापौर के तीन व वार्ड पार्षद के सात नामांकन निरस्त

Updated:
विज्ञापन
महापौर के तीन व वार्ड पार्षद के सात नामांकन निरस्त

नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर स्क्रूटनी संपन्न

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम चुनाव 2026 के तहत महापौर व पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी की प्रक्रिया संपन्न हुई. समाहरणालय में स्क्रूटनी के दौरान महापौर पद के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गयी. जांच के उपरांत निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी सूची के अनुसार महापौर पद के अभ्यर्थी मनोज कुमार गोप, नजमा खातून एवं सुनील कुमार ठाकुर का नामांकन निरस्त कर दिया गया है. बताया गया कि संबंधित अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों में आवश्यक दस्तावेजों अथवा निर्धारित शर्तों की पूर्ति नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गयी. वहीं पार्षद पद के लिए स्क्रूटनी के दौरान विभिन्न वार्डों से दाखिल नामांकन पत्रों की गहन जांच की गयी. जिसमें दस्तावेजों में कमी पाये जाने पर सात अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त कर दिये गये. जानकारी के अनुसार वार्ड एक से अभ्यर्थी शाहीन परवीन का नामांकन बिहार सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र होने के कारण रद्द किया गया. वहीं वार्ड चार से रामेश्वर कुशवाहा का नामांकन नगर पालिका का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, मतदाता सूची एवं बैंक पासबुक की अभिप्रमाणित प्रति प्रस्तुत नहीं करने के कारण निरस्त कर दिया गया. वार्ड 10 से अभ्यर्थी मनोरमा देवी का नामांकन संतान संबंधी घोषणा पत्र में त्रुटि के कारण रद्द हुआ. इसी तरह वार्ड 17 से शमा परवीन तथा वार्ड 30 से रजिया खातून का नामांकन भी बिहार सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के कारण निरस्त किया गया. वार्ड 21 से मोहम्मद अयातुल्लाह इरफान एवं वार्ड 24 से कंचन देवी का नामांकन संतान संबंधी घोषणा पत्र में कमी के कारण रद्द हुआ. गौरतलब है कि स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जायेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola