परिजनों को जान से मारने की धमकी, एसपी से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
परिजनों को जान से मारने की धमकी, एसपी से की शिकायत

सोनी हेंब्रम हत्याकांड

विज्ञापन

कटकमसांडी. सोनी हेंब्रम हत्या मामले में अब मृतका के परिजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है. मृतका की मां रीना देवी ने एसपी अमन कुमार से मिलकर इसकी लिखित शिकायत की है. बताया है कि आरोपी केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं. धमकी दे रहे हैं यदि केस वापस नहीं लिया, तो पूरे परिवार का हश्र सोनी जैसा ही होगा. धमकी के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है. एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कटकमसांडी थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिये हैं. उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर 2025 को आराभुसाई महुगाय गांव की सोनी हेंब्रम की हत्या कर दी गयी थी. मामले में पुलिस ने एदला निवासी रौशन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका की मां ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी पत्र लिखकर इस हत्याकांड में छह अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी है. उनका आरोप है कि जिस स्थान पर सोनी का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला था, वहां से शराब की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास और हेलमेट बरामद होना सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. बोकारो में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही सोनी की हत्या को रीना देवी ने सोची-समझी रणनीति बतायी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola