चलकुशा प्रखंड में आज आठ घंटे बिजली नहीं रहेगी

Updated:
विज्ञापन
चलकुशा प्रखंड में आज आठ घंटे बिजली नहीं रहेगी

33 हजार लाइन में मेंटेनेंस का कार्य होगा

विज्ञापन

बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली सेवा बाधित रहेगी. यह जानकारी बरही विद्युत सहायक अभियंता सत्यनारायण भोगता एवं बरकट्ठा कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने दी. बताया कि शुक्रवार को परसाबाद डीवीसी से चलकुशा पावर सब स्टेशन को जोड़ी गयी 33 हजार लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. जिसके कारण चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी.

डायन-बिसाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

बरही. बरही थाना में ग्राम रसोइया धमना के दो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के विरुद्ध डायन-बिसाही सहित अन्य कई आरोप लगाये हैं. एक पक्ष की ओर से ममता देवी (पति कामेश्वर रविदास) ने आवेदन मे चचेरी गोतनी, गोतिया, ननद, सास सहित 16 लोगों को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष की प्रेमिया देवी (पति विजय रविदास) ने ममता देवी व उसके परिवार के चार सदस्यों को अभियुक्त बनाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola