रांची से लापता महिला सात दिन बाद हजारीबाग मे मिली

Updated:
विज्ञापन
रांची से लापता महिला सात दिन बाद हजारीबाग मे मिली

रांची से लापता एक महिला सात दिन बाद हजारीबाग में मिली.

विज्ञापन

हजारीबाग. रांची से लापता एक महिला सात दिन बाद हजारीबाग में मिली. वह कोर्रा थाना मिचयारी लेन हेठ टोला मे एक किराये के मकान मे रह रही थी. कोर्रा पुलिस के अनुसार वह रांची बरियातू रोड की रहनेवाली है. लापता महिला के परिजन रांची बरियातू थाना में मामला दर्ज कराया था. रांची पुलिस ने हजारीबाग पुलिस से संपर्क किया. महिला के मोबाइल नंबर पुलिस को दी गयी. कोर्रा पुलिस ने दिये गये मोबाइल नंबर के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापामारी की गयी. इस दौरान महिला कोर्रा हेठ टोला मिचयारी लेन स्थित एक किराये के मकान मे मिली. इसकी जानकारी कोर्रा पुलिस ने रांची पुलिस को दी. परिजन हजारीबाग कोर्रा थाना आकर महिला को अपने साथ ले गये. फ़रार अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया बरही. बरही थाना की पुलिस ने फरार प्राथमिकी अभियुक्त इरफान अंसारी पिता हारून मियां के ग्राम धनवार स्थित मकान में गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया. फोटो हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार बने अधीक्षण अभियंता हजारीबाग. विशेष प्रमंडल हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार को प्रोन्नति देते हुए ग्रामीण विकास विभाग में अधीक्षण अभियंता बनाया गया है. उनका प्रमोशन वरीयता के आधार पर किया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. उनके प्रमोशन पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola