जेपी केंद्रीय कारा में कक्षपाल जूते में छिपा कर ले जा रहा था मोबाइल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 05 Feb 2022 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
जेपी केंद्रीय कारा में कक्षपाल जूते में छिपा कर ले जा रहा था मोबाइल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेपी केंद्रीय कारा में मोबाइल ले जाते पकड़े गये कक्षपाल शत्रुघ्न प्रसाद ठाकुर को लोहसिंघना पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. वह अपने जूते के अंदर तीन मोबाइल छिपा कर जेल के अंदर ले जाने के क्रम में पकड़ा गया था.

विज्ञापन

जेपी केंद्रीय कारा में मोबाइल ले जाते पकड़े गये कक्षपाल शत्रुघ्न प्रसाद ठाकुर को लोहसिंघना पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. वह अपने जूते के अंदर तीन मोबाइल छिपा कर जेल के अंदर ले जाने के क्रम में पकड़ा गया था. प्रतिदिन की तरह तीन फरवरी को ड्यूटी के लिए अंदर जाने वाले सभी कर्मियों की जांच चल रही थी. इसी दौरान कक्षपाल शत्रुघ्न प्रसाद ठाकुर बिना जांच कराये अपने बैरक में वापस चले गये.

संदेह होने पर उसकी स्कैनिंग मशीन से जांच की गयी. इसमें उसके जूते के अंदर तीन मोबाइल होने की जानकारी मिली. जांचकर्ताओं ने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को देकर उसे हिरासत में ले लिया. इसकी सूचना जेल अधीक्षक ने लोहसिंघना थाना को दी. लोहसिंघना पुलिस कक्षपाल को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की गयी.

बंदियों से पैसा लेकर मोबाइल से कराता था बात :

पूछताछ में कक्षपाल शत्रुघ्न ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी के समय वह मोबाइल को जूते में छिपा कर ले जाता था. वहां बंदी अपने लोगों से बातचीत करने के लिए मेरे मोबाइल इस्तेमाल करते थे. इसके बदले में बंदी से हमें राशि मिलती थी. कक्षपाल भूतपूर्व सैनिक है. वह बिहार छपरा जिला गरखा अख्तीयारपुर का रहनेवाला है. उस पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कक्षपाल शत्रुघ्न व्यक्तिगत लाभ के लिए कैदियों को अपना मोबाइल उपलब्ध करा रहा था.

जेल में प्रतिदिन होती है जांच :

जेपी केंद्रीय कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि जेल में सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन कक्षपाल व अन्य कर्मियों की जांच होती है. इसी दाैरान कक्षपाल शत्रुघ्न प्रसाद ठाकुर के जूते से तीन मोबाइल जब्त हुआ है. कक्षपाल के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola