वन विभाग ने हाथियों को महोदी जंगल की ओर भगाया

किसानों की फसल आंशिक रूप से नष्ट
बड़कागांव. बड़कागांव वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड को गंगादोहर से महोदी जंगल की ओर भगाया. इस दौरान किसानों की फसल आंशिक नष्ट हुई. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के जाने के क्रम में कुछ धान के बिचड़े को नुकसान हुआ है. प्रभारी फॉरेस्टर अजय यादव ने बताया कि हाथियों के झुंड को गंगादोहर, सोनपुरा होते हुए महोदी जंगल की ओर भगा दिया गया. हाथियों को भगाने में रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में प्रभारी फॉरेस्टर अजय यादव, मुनाल भास्कर, प्रभात लकड़ा, बेचन महतो, जगन्नाथ राजवाड़ा, नजीर हुसैन, सरजू महतो, सुखदेव महतो, करण महतो, शिवदयाल महतो, संजय महतो, अशोक महतो शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




