आजसू पार्टी का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन बड़कागांव में आज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आजसू पार्टी बड़कागांव विधानसभा का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 22 सितंबर को प्लस उच्च विद्यालय बड़कागांव खेल मैदान में होगा.
विज्ञापन
बड़कागांव.
आजसू पार्टी बड़कागांव विधानसभा का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 22 सितंबर को प्लस उच्च विद्यालय बड़कागांव खेल मैदान में होगा. मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिव पूजन मेहता, डॉ देशरण भगत, नजरुल हसन हासमी, विकास राणा होंगे. इसकी जानकारी आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर दी. श्री महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी के नेतृत्व में लगभग 20 हजार चूल्हा प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे. सभी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल नगाड़ा के साथसभा स्थल पहुंचेंगे. सम्मेलन में बड़कागांव, केरेडारी व पतरातू प्रखंड के चूल्हा प्रमुख शामिल होंगे. श्री महतो ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक दस घर में एक पुरूष, एक महिला और एक युवा को चूल्हा प्रमुख बनाया गया है. चुल्हा प्रमुख सम्मेलन ऐतिहासिक होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










