..गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखायी, की छापामारी

Updated at : 03 Apr 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
..गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखायी, की छापामारी

चौपारण प्रखंड में गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है.

विज्ञापन

17 खाली सिलिंडर बरामद किये गये

चौपारण. चौपारण प्रखंड में गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखायी है. प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार के बाद शुक्रवार देर शाम जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, सीओ संजय यादव, एमओ और पुलिस पदाधिकारी के साथ छापामारी अभियान में निकले. इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 17 खाली सिलिंडर बरामद किये गये. इनमें से 13 सिलिंडर बसरिया निवासी अमित राणा के घर से मिले, जिनके बारे में बताया गया कि गांव के मंटु सोनी ने रखे थे. वहीं चौपारण थाना के पास जीटी रोड स्थित एक बंद घर से पांच सिलिंडर बरामद हुए. सभी सिलिंडर फिलहाल पुलिस की जिम्मेदारी में थाना में सुरक्षित रखे गये हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं के पास सही कागजात होंगे, उन्हें सिलिंडर वापस कर दिया जायेगा, अन्यथा आगे की कार्रवाई होगी.

कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया

एचपी गैस कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों के पहुंचने से पहले कार्यालय बंद था, बाद में फोन से बुलाये गये स्टाफ ने बताया कि स्टॉक में 20 सिलिंडर मौजूद हैं. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कितने सिलिंडर सप्लाई के लिए आये, कितने बिके और कितने शेष हैं. यह जानकारी कार्यालय के सूचना पट्ट पर लिखना अनिवार्य होगा.

कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की

अधिकारियों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ता शिकायत लेकर जुट गये. किसी ने कहा कि ओटीपी मिलने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है, तो किसी ने प्रबंधक पर काला बाजारी का आरोप लगाया. कई उपभोक्ताओं ने कार्यालय अक्सर बंद रहने की भी शिकायत की. रोज़ाना सिलिंडर लेने के लिए भारी भीड़ जुटने से लोगों को परेशानी हो रही है.

बहुत जल्द बैठक होगी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द चौपारण में गैस एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक का उद्देश्य चौपारण में गैस की समस्या का स्थायी समाधान निकालना है. प्रशासन की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता आयेगी और किल्लत की समस्या कम होगी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola