हजारीबाग में चलाया गया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान', छात्राओं को किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में कस्तूरबा की छात्राएं | Prabhat Khabar Network

जागरूकता कार्यक्रम में कस्तूरबा की छात्राएं | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, इचाक और डाड़ी में जागरूकता सत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया.

छात्राओं को साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, जेंडर समानता, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, बाल विवाह निषेध तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी. विशेषज्ञों ने साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी.

स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं के बीएमआइ और हीमोग्लोबिन की जांच की गयी. हीमोग्लोबिन की कमी मिलने पर आयरन एवं फोलिक एसिड (आइएफए) की गोलियां दी गयीं. साथ ही संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola