जनवरी महीने में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 से घटकर 70 प्रतिशत

Updated:
विज्ञापन
जनवरी महीने में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 से घटकर 70 प्रतिशत

जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश बाद शुक्रवार से शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है.

विज्ञापन

डीसी हुए गंभीर, स्कूलों ने शुरू किया सीटी बजाओ, बच्चा बुलाओ अभियान13हैज16में- शुक्रवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल में विद्यार्थी द्वारा सीट बजाओ बच्चा बुलाओ अभियान चलाते हजारीबाग. जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश बाद शुक्रवार से शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है. पहले दिन सीटी बजाओ, बच्चा बुलाओ अभियान चलाया गया. 14 फरवरी को सभी स्कूल के पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जायेगी. वहीं, 16 फरवरी को नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. इस संबंध में सदर प्रखंड के बीइइओ नागेश्वर सिंह ने पत्र जारी किया है. इसमें सदर एवं नगरपालिका क्षेत्र के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थित बढ़ाने को लेकर निर्देश है. पत्र की कॉपी दारू प्रखंड सहित विष्णुगढ़, टाटीझरिया, इचाक एवं कटकमदाग प्रखंड को भी दिया गया है. बता दें कि नौ फरवरी को डीसी ने अपनी अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में डीडीसी रिया सिंह सहित डीइओ प्रवीण रंजन, डीएसई आकाश कुमार, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के आलावा समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मी मौजूद थे. समीक्षा बैठक में पाया गया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति जनवरी महीने में 80 प्रतिशत से घटकर 70 प्रतिशत हो गया है. डीसी ने अपने निर्देश में कहा है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति को बढ़ाने में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सहयोग लेना है. ————– स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए जरूरी सभी प्रयास शुक्रवार से शुरू किया गया है. रश्मि सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सदर हजारीबाग.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola