ePaper

चोरी हुआ बच्चा बरामद, पांच गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी हुआ बच्चा बरामद, पांच गिरफ्तार

आरोपियों में दंपती समेत तीन गिरिडीह के व दो हजारीबाग के

विज्ञापन

हजारीबाग. बच्चा चोरी करने व खरीदने वाले पांच आरोपियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें गिरिडीह जिला के स्टेशन रोड बभन टोली निवासी सुदीप कुमार स्वर्णकार (पिता स्व दिलीप स्वर्णकार) व उसकी पत्नी सीमा शर्मा, हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली पीपल चौक निवासी संजय कुमार (पिता स्व हुबलाल साव), गिरिडीह सरिया थाना क्षेत्र के बलिडीह निवासी सरिता देवी (पति संतोष ठाकुर) और चलकुशा हजारीबाग की चिंता देवी (पति सहदेव ठाकुर) शामिल हैं. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने सोमवार को चलकुशा की चिंता देवी के पास से चोरी हुआ डेढ़ वर्ष का बच्चा बरामद किया है. छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, एसआइ राहुल कुमार, रमेश चंद्र हजाम, महिला पुलिस समेत जवान शामिल थे.

डेढ़ लाख में बेचा गया था बच्चे को

सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि एक जुलाई 2025 को सदर थाना क्षेत्र के महावीर स्थान के समीप से नीतू देवी (पति राजू कुमार) का डेढ़ वर्ष का बच्चा शंकर चोरी हो गया था. मामले को लेकर नीतू देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि सुदीप कुमार स्वर्णकार और संजय कुमार ने बच्चे की चोरी की थी. चोरी हुए बच्चे को बेचने के लिए सरिता देवी ने मध्यस्थता की थी. चाेरी हुआ बच्चा डेढ़ लाख रुपये में चलकुशा की चिंता देवी को बेच दिया गया था.

नौकरानी का काम करती है नीतू देवी

सदर एसडीपीओ ने कहा कि बच्चे की मां नीतू देवी महावीर स्थान मुहल्ले में नौकरानी का काम करती है. वह बच्चा साथ लेकर गयी थी. उसी मुहल्ला में सुदीप कुमार स्वर्णकार अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था. बच्चा को अकेला देखकर सुदीप कुमार ने संजय कुमार से संपर्क किया. उसके बाद बच्चे की चोरी करने की योजना बनायी. एक जुलाई 2025 को दोनों ने मिलकर बच्चा की चोरी कर ली. इस घटना को अंजाम देने में सुदीप की पत्नी सीमा शर्मा ने सहयोग किया. तीनों ने मिलकर सरिया के बलिडीह की सरिता देवी से संपर्क किया. बच्चा को बेचने के लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया. बच्चा को चलकुशा की चिंता देवी को बेच दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola