सूर्यपूरा गांव की सोनल 459 अंक लाकर इंटर कला की बनी टाॅपर

Updated:
विज्ञापन
सूर्यपूरा गांव की सोनल 459 अंक लाकर इंटर कला की बनी टाॅपर

जैक बोर्ड इंटर कला की परीक्षा में सूर्यपूरा गांव की सोनल कुमारी (पिता सूरज यादव) ने 459 अंक लाकर हजारीबाग जिला में टाॅप किया है.

विज्ञापन

सोनल के पिता सूरज यादव मुम्बई में कूक का और मां गांव में खेती बारी का काम करती हैं आरएन प्लस टू सह उच्च विद्यालय पदमा पांच किमी साइकिल चलाकर जाती थी सोनल स्कूल पदमा. जैक बोर्ड इंटर कला की परीक्षा में सूर्यपूरा गांव की सोनल कुमारी (पिता सूरज यादव) ने 459 अंक लाकर हजारीबाग जिला में टाॅप किया है. सोनल आरएन प्लस टू सह उच्च विद्यालय पदमा की छात्रा है. सोनल के पिता मुम्बई में कुक खाना बनाने का काम करते हैं. वहीं मां सुमन देवी गांव में रहकर खेती बारी का काम संभालती है. जब सोनल का रिजल्ट निकला तब सुमन देवी बकरी चराने खेत पर गयी थी. उन्होंने कहा कि उसकी तीन बेटियां में सोनल सबसे छोटी है. उसे पढ़ाई कर अफसर बनते देखना चाहती है. उसकी पढ़ाई पूरी करने में कोई बाधा नहीं पहुंचने देगी. सोनल ने बताया कि मेरी इस कामयाबी का श्रेय मेरे माता-पिता के साथ विद्यालय के शिक्षकों को जाता है. मैं आगे की पढ़ाई पूरी कर शिक्षिका बनना चाहती हूं. सोनल ने बताया कि प्रतिदिन अपने गांव सूर्यपुरा से पदमा स्कूल लगभग पांच किमी साइकिल चलाकर जाती थी. खुद से घर में खाना बनाकर स्कूल जाती थी और मां के काम में हाथ बंटा कर उसे मदद भी करती थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola