महेशरा स्कूल में छठी बार चोरी

Updated:
विज्ञापन
महेशरा स्कूल में छठी बार चोरी

ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन

दारू. थाना क्षेत्र के महेशरा प्लस टू विद्यालय में चोरी की घटना हुई. इस विद्यालय में चोरी की यह छठी घटना है. इसके पूर्व भी पांच बार चोरी की घटना घट चुकी है. घटना को लेकर सहायक शिक्षक संतोष कुमार रवि ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार 11 अप्रैल को विद्यालय बंद करने के बाद 13 अप्रैल की सुबह जब आदेश पाल सलमा खातून विद्यालय पहुंचीं, तो देखा कि स्कूल के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी. वहीं शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो कई कमरों के ताले टूटे हुए पाये गये. जांच के दौरान कि कई अलमीरा का लॉक टूटा मिला. वहीं सामान बिखरा पड़े थे. विद्यालय से बैटरी, दो कैमरा, डिस्क, लैपटॉप, दो की-बोर्ड, प्रोजेक्टर तीन सेट, 4500 नकद सहित कई सामान की चोरी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने विद्यालय का निरीक्षण किया. प्राचार्य प्रेम प्रकाश ने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय में पांच बार चोरी की घटना घटी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola