बादम पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Updated:
विज्ञापन

27 दिसंबर को दिन के नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा.

विज्ञापन

बड़कागांव. बादम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनमें अतहर इमाम, इमरान अहमद, फैसल अख्तर, नियाज़ अहमद, बबलू पासवान और मुजाहिदुल हुसैन शामिल हैं. वहीं सर्वसम्मति से आठ लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया, जिसमें दीपक दास, गौतम वर्मा, मंजर अली, रजाउल हक, दिलीप कुमार, आमिर अकबर, गीता देवी एवं गीता देवी शामिल हैं. बीसीओ भूपेंद्र महतो ने बताया कि 17 दिसंबर को दिन के 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. 27 दिसंबर को दिन के नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा. चुनाव समाप्ति के पश्चात तुरंत मतों की गिनती होगी. उक्त सभी कार्यक्रम पंचायत भवन बादम के प्रांगण में होगा. कुल 493 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola