शनि मंदिर की दानपेटी चोरी

Updated:
विज्ञापन
शनि मंदिर की दानपेटी चोरी

खोजबीन में खेत में टूटी हालत में मिली दान

विज्ञापन

पेटी चौपारण. चतरा रोड स्थित मध्यगोपाली शनिदेव मंदिर की दानपेटी गत रात चोरी हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक दानपेटी में करीब 15 से 20 हजार रुपये जमा था. आये दिनों की तरह पुजारी मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. खोजबीन में मंदिर से कुछ ही दूर पर एक खेत में चोरी हुई दानपेटी टूटी हालत में मिली. ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है.

खपरियावां रेल ट्रैक पर मिले शव की पहचान

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां रेल ट्रैक से शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था. कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान मार्खम कॉलेज के समीप रहने वाले आदित्य कुमार (पिता स्व सुनील कुमार यादव) के रूप में हुई है. इस बाबत मृतक के भाई विवेक कुमार ने थाना में सूचना दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन के चालक ने भी विभाग को सूचना दी है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई है. शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola