चिह्नित स्थल पर लगायें दुकान, नहीं तो होगी कार्रवाई : महापौर

Updated:
विज्ञापन
चिह्नित स्थल पर लगायें दुकान, नहीं तो होगी कार्रवाई : महापौर

पुराने समाहरणालय गेट के पास फल-सब्जी विक्रेताओं द्वारा किये गये अतिक्रमण की जांच

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुराना समाहरणालय के पास हटाये गये अतिक्रमण की जांच करने शनिवार को महापौर अरविंद कुमार पहुंचे. उन्होंने देखा कि समाहरणालय गेट के पास सड़क के दोनों ओर सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर दुकान लगायी गयी थी. इस पर महापौर ने सभी दुकानदारों से वार्ता कर शहर की ट्रैफिक व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने में सहयोग करने को कहा. उन्होंने कहा कि आपलोगों को दुकान लगाने के लिए नगर निगम की ओर से पुराना समाहरणालय परिसर और स्टेडियम के पास नवनिर्मित मार्केट में जगह उपलब्ध करायी गयी है. आपलोग अपना दुकान उसी चिह्नित जगह पर लगायें. उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा और बताया कि उन्हें व्यवस्थित करने की जिम्मेवारी निगम की है. इसके बाद भी नगर निगम के आदेश का पालन नहीं करने वाले फुटपाथ दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. अतिक्रमण भी हटाया जायेगा. इस दौरान वार्ड पार्षद कुणाल चौरसिया, राजेश सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola