हाइस्कूल के 160 शिक्षकों की सेवा संपुष्ट

Updated:
विज्ञापन
हाइस्कूल के 160 शिक्षकों की सेवा संपुष्ट

शिक्षकों में खुशी

विज्ञापन

हजारीबाग. शिक्षा विभाग में कार्यरत हाइस्कूलों के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि होने से शिक्षकों में खुशी है. डीइओ सह प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल) प्रवीण रंजन ने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षक इसे लेकर परेशान थे, जिसका विभाग ने समाधान कर दिया है. डीइओ ने बताया कि हाइस्कूलों में कार्यरत लगभग सभी शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी गयी है. अंतिम 160 हाइस्कूल शिक्षकों की सेवा संपुष्टि 28 अप्रैल को की गयी, जिसकी सूची विभाग ने जारी कर दी है. प्रवीण रंजन के अनुसार, उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई है. अब जिले के माध्यमिक स्कूलों में सेवा संपुष्टि के लंबित मामले लगभग शून्य हो गये हैं. क्या है मामला : दो वर्ष नौकरी का कार्यकाल पूरा करने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक सेवा संपुष्टि के लिए परेशान थे. नौकरी में आने के बाद सेवा संपुष्टि एक महत्वपूर्ण और जरूरी काम है. सेवा संपुष्टि का मतलब नौकरी का कनफर्मेशन है. सेवा संपुष्टि होने के बाद नौकरी के कार्यकाल में आगे की भविष्य की रणनीति तय होती है. वेतन में बढ़ोतरी से लेकर कई लाभ जुड़ते हैं. इससे नौकरी करने वाले के परिवारजनों को फायदा पहुंचता है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola