सड़क पार करते समय दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी चौक के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक मोरंगी गांव के रामकुमार साव (64 वर्ष)

विज्ञापन

हजारीबाग.

हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी चौक के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक मोरंगी गांव के रामकुमार साव (64 वर्ष) था. ग्रामीण तापेश्वर साहू ने बताया कि राजकुमार गांव में तिलकोत्सव में शामिल होकर घर जाने के लिए सड़क पार हो रहे थे. इसी क्रम में एक वाहन चपेट में ले लिया. घटना 19 अप्रैल की देर रात लगभग 10 बजे की है. घायलवस्था में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक पाइप फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था. मृतक की पत्नी, पुत्र राजेश साव और परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola