हजारीबाग: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में St. Robert+2 High School का जलवा, स्मार्ट प्रोजेक्ट से हासिल किया पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 में हजारीबाग के संत रॉबर्ट प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया.

हजारीबाग के संत रॉबर्ट प्लस टू उच्च विद्यालय ने 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 में झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. कक्षा 10वीं के प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार ने 'स्मार्ट प्लांट ऑटोमेशन सिस्टम' परियोजना प्रस्तुत कर यह उपलब्धि दर्ज की है.

विज्ञापन

हजारीबाग: 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 में हजारीबाग के संत रॉबर्ट प्लस टू उच्च विद्यालय ने झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. विद्यालय के कक्षा 10वीं के बाल वैज्ञानिक प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार ने 'स्मार्ट प्लांट ऑटोमेशन सिस्टम' परियोजना प्रस्तुत कर यह सफलता हासिल की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पौधों की जरूरत के हिसाब से होगी स्मार्ट सिंचाई

प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार की ओर से प्रस्तुत स्मार्ट प्लांट ऑटोमेशन सिस्टम परियोजना स्मार्ट और जल-संरक्षणपरक सिंचाई की दिशा में अभिनव प्रयास है. इसका उद्देश्य पौधों की आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करना और पानी की अनावश्यक बर्बादी को कम करना है. परियोजना में वैज्ञानिक सोच और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल को प्रदर्शित किया गया.

विद्यार्थियों की मेहनत से मिली सफलता

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दोनों बाल वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मक सोच, मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. इस सफलता में विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और पूरे विद्यालय परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विद्यालय के प्राचार्य फादर अलबिनुस खाखा ने प्रियांशु कुमार और आयुष कुमार को बधाई दी. उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय परिवार ने भी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मिलने पर खुशी जताई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola