अंडर-17 बालिका में सदर प्रखंड जिला चैंपियन
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jul 2025 11:07 PM
पांच दिवसीय 64वीं सुब्रतो कब फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
हजारीबाग. जिला स्तरीय पांच दिवसीय 64वीं सुब्रतो कब फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को कर्जन ग्राउंड में संपन्न हो गयी. अंतिम दिन के खेल में सभी 16 प्रखंडों से अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रखंड स्तर पर विजेता टीम को शामिल किया गया. फाइनल में सदर एवं पदमा प्रखंड के बीच मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में खेल के अंतिम समय पर सदर की टीम पदमा को 1-0 से पराजित कर जिला चैंपियन बनी. शिक्षा अधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डीइओ सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (प्रभारी) प्रवीण रंजन ने विजेता टीमों को प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं दी है. बता दें कि प्रतियोगिता में ओवरऑल इचाक प्रखंड का दबदबा रहा. अंडर-12 बालिका लिटिल चैंप, अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालक तीनों में इचाक प्रखंड जिला चैंपियन बना है. वहीं अंडर-12 बालक लिटिल चैंप में कटकमसांडी प्रखंड, अंडर-17 बालिका में सदर प्रखंड जिला चैंपियन बना है. जिला चैंपियन बनें बालक-बालिका व लिटिल चैंप की दोनों टीम को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिला है. वहीं, अंडर-15 में बालक एवं अंडर-17 में बालक-बालिका तीनों टीमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. इस वर्ष उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता रामगढ़ में होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










