प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग से जोड़े जायें ग्रामीण चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग से जोड़े जायें ग्रामीण चिकित्सक

नवीन ग्रामीण चिकित्सक संगठन बरकट्ठा प्रखंड इकाई की बैठक

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में नवीन ग्रामीण चिकित्सक संगठन की बरकट्ठा प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद ने की. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को बिहार के तर्ज पर ट्रेनिंग देकर जनता सेवक के लिए स्वास्थ्य विभाग में लगाया जाये. हमलोगों को झोला-छाप कहकर अपमानित नहीं किया जाये. सचिव कौशल मेहता ने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीण चिकित्सकों ने ही अपनी सेवा देकर लाखों लोगों की जान बचायी. जिला में संगठन की महाबैठक कर मांगों को झारखंड सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया. आगामी 22 फरवरी को प्रखंड कमेटी गठन को लेकर बैठक की बात कही गयी. बैठक में इचाक प्रखंड से कृष्णा ठाकुर, दिनेश बाब, दुर्गी लाल, महावीर, बरकट्ठा से महेश मोदी, सहदेव प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.

कांग्रेस पार्टी का धरना एवं रैली स्थगित

इचाक. कांग्रेस के किसान प्रदेश संयोजक दिगंबर कुमार मेहता ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर इचाक प्रखंड में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर तीन फरवरी को आहूत रैली एवं धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है. अब यह कार्यक्रम मार्च माह में किया जायेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola