दुर्घटना में घायल को मदद करनेवालों को मिलता है दो हजार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को रोजबर्ड स्कूल में हुआ.
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना से कैसे बचे उस पर बच्चों को जानकारी दी गयी
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
हजारीबाग.
सड़क सुरक्षा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को रोजबर्ड स्कूल में हुआ. जिला सड़क सुरक्षा टीम के रोड इंजीनियर एनालिस्ट शारिक इकबाल और आइटी सहायक अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से अवगत कराया. कहा कि पूरे जिले में अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं. अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगने वाली जुर्माना राशि, सड़क दुर्घटना से बचने और उससे मिलने वाली मुआवजा राशि के बारे में बताया. ताकि अधिक से अधिक पीड़ित परिवार मुआवजा राशि से लाभान्वित हो सके. शारीक इकबाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन की ओर से तत्काल दो हजार रुपये की राशि दी जाती है. मदद करने वाले लोगों को पुलिस की ओर से परेशान नहीं किया जाता है. बिना भय के घायलों की मदद कर एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाये. सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच प्रश्न पूछे गये. सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा टीम की ओर से पुरस्कृत किया गया. बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालयों, बाजार में सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










