जय दादी की जयकारों से गूंजा राणी सती मंदिर

Updated:
विज्ञापन
जय दादी की जयकारों से गूंजा राणी सती मंदिर

शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में चल रहे 28वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में चल रहे 28वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हो गया. गुरुवार सुबह मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. दादी के अलौकिक श्रृंगार, पाटा पूजन और विशेष पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मंदिर परिसर फूलों और दीपों की रोशनी से सजाया गया. जय दादी की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया. संध्या बेला में आयोजित 13 सुहागन महिलाओं की भव्य महाआरती आकर्षण का केंद्र रही. पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने दीप की थालियों के साथ श्रद्धा भाव से दादी की आरती उतारी. इस दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो गये. महाआरती में शारदा खंडेलवाल, मीता बगड़िया, संगीता बीजाका, आशा देवी, कान्ता खंडेलवाल समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं. मंदिर कमेटी अध्यक्ष फतेहचंद मुनका ने कहा कि दादी की कृपा और भक्तों की आस्था से समारोह हर वर्ष भव्य होता जा रहा है. सचिव रमेश टिबड़ेवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. कर्णपुरा कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली उत्कृष्ट सफलता बड़कागांव. कर्णपुरा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में सिल्की कुमारी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रिया कुमारी ने 77.6 द्वितीय तथा जोया ईराम ने 77.2 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल. कला संकाय में सागर कुमार ने 77 प्रतिशत, मो उस्मान अंसारी 72 प्रतिशत और ममता कुमारी ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में जैनाब खातून प्रथम, कुमारी सुधा द्वितीय तथा विवेक कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola