ePaper

सुमेर सेठी बने मारवाड़ी फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष

Updated at : 07 Jul 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
सुमेर सेठी बने मारवाड़ी फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष

मारवाड़ी समाज ने किया स्वागत

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नौवां प्रांतीय अधिवेशन राजविलास रिसॉर्ट गोविंदपुर, धनबाद में हुआ. अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अधिवेशन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी फेडरेशन (सम्मेलन) द्वारा हजारीबाग के सुमेर सेठी को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल तथा प्रांतीय महामंत्री बिनोद जैन ने की. मौके पर सुमेर सेठी को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि सुमेर सेठी कई वर्षों से जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. पिछली कमेटी 2022-24 में इन्हें प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. नयी गठित कमेटी 2025-27 में सुमेर सेठी को प्रोन्नत कर प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. अखिल भारतीय मारवाड़ी फेडरेशन में भी इन्हें राष्ट्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है. हजारीबाग जिला के मारवाड़ी समुदाय ने समाज के सदस्य सुमेर सेठी को यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola