केसीसी आवेदनों की जांच कर योग्य किसानों को दें कृषि ऋण

Updated:
विज्ञापन
केसीसी आवेदनों की जांच कर योग्य किसानों को दें कृषि ऋण

बैंकरों के साथ बैठक में आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने दिया निर्देश

विज्ञापन

बरही. प्रखंड कार्यालय में केसीसी ऋण को लेकर मंगलवार को बैंकरों के साथ बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीर कांत रंजन ने की. बैठक में आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसानों को कृषि ऋण का लाभ दिलाने के प्रति गंभीर हैं. केसीसी की स्वीकृति में बैंकर के टाल मटोल व जरूरतमंद किसानों को परेशान करने के रवैये से सीएम को नाराजगी है. राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री की इस चिंता के आलोक में बैंकरों से आग्रह किया कि वे केसीसी के आवेदनों की उचित जांच-पड़ताल कर योग्य आवेदकों को कृषि ऋण का लाभ दें. बताया गया कि बरही प्रखंड के विभिन्न बैंकों के पास अभी तक इस वर्ष 76 आवेदन लंबित हैं. बैंकों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुराने केसीसी ऋण की वसूली में प्रखंड कृषि विभाग सहयोग करे. कृषि मित्रों को वसूली के काम में लगाने की मांग की गयी. बैठक में एलडीएम प्रतिनिधि मनीष कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के प्रवीण कुमार, सेंट्रल बैंक की अनामिका कुमारी, स्टेट बैंक के एस कुमार, ग्रामीण बैंक के अरबिंद कुमार, केनरा बैंक के रंजीत कुमार, यूनियन बैंक के प्रकाश पाटिल, पीएनबी बैंक के राजकुमार साव, कोऑपरेटिव बैंक के अनूप चंद अग्रवाल सहित कई अन्य बैंकों के प्रतिनिधि शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola