प्रकृति के संरक्षण व पौधरोपण का संकल्प
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 07 Jul 2025 11:24 PM
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सरैया में 76वां वन महोत्सव मनाया
पदमा. सरैया रेवा यादव इंटर कॉलेज परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 76वां वन महोत्सव सह पौधरोपण कार्यक्रम किया. शुभारंभ जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता व सामाजिक वानिकी प्रमंडल डीएफओ अजय कुमार ने पौधरोपण कर किया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को पौधा देकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया. बसंत मेहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दायित्व सिर्फ सरकार पर नहीं है. जब तक आम लोग इससे जुड़कर अपना दायित्व नहीं निभायेंगे, तब तक यह सफल नहीं होगा. सभी ने कम से कम पांच पौधा लगाने का संकल्प लिया. डीएफओ अजय कुमार ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए सजगता और संकल्प दोनों जरूरी है. वृक्ष ही धरती मां की सांस है. धरती मां स्वस्थ रहे, इसके लिए हम सब को पौधरोपण करना ही होगा. आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए पौधरोपण का जागरूकता फैलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में सरैया मुखिया शांति देवी, पदमा मुखिया अनिल मेहता, पूर्व पंसस मंजू देवी, जगदीश यादव, वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह, सहायक वन संरक्षक एके परमार, वन समिति अध्यक्ष शंकर यादव, प्राचार्य संदीप पांडेय, पंसस सुशीला देवी, समाजसेवी ललन उर्फ लालू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










