गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर पदयात्रा

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा गया

विज्ञापन

हजारीबाग. गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर सोमवार को शहर में पदयात्रा निकाली गयी. नया बस स्टैंड, ग्वाल टोली चौक से सैकड़ों गोभक्तों ने पदयात्रा प्रारंभ की. यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सदर अंचल कार्यालय पहुंची, जहां उपायुक्त की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने सदर अंचल पदाधिकारी को लगभग सात हजार हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा. यह पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित है. इस अभियान में भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, हिंदू धर्म प्रचारक अमन कुमार, गोरक्षक प्रो दशरथ यादव, मनोज यादव, अरुण यादव, बबलू यादव, जीतू यादव, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गोभक्त शामिल थे. पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सैकड़ों मुर्गियां मरीं बरकट्ठा. ग्राम गोरहर में बरही की ओर से आ रही पिकअप वैन (जेएच10डीए-1628) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में चालक व खलासी को मामूली चोटें आयी जबकि वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है. वहीं दुर्घटना में गाड़ी में लदी सैकड़ों मुर्गियां मारी गयीं. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गाड़ी से चालक व खलासी को बाहर निकाला. स्थिति को संभालने में सहयोग किया. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गयी. सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola