बड़कागांव में विदाई सह स्वागत समारोह काआयोजन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 03 Dec 2025 9:16 PM

विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद की सेवा निवृत्त हो जाने एवं बड़कागांव के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का प्रभार विजय राम को मिलने पर विदाई सह स्वागत समारोह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में किया गया.

विज्ञापन

3 हैज 100- विदाई स्वागत समारोह में सेवानिवृत बीईईओ जवाहर प्रसाद को सम्मानित करते हुए बीडीओ शिक्षकों के भरोसे शिक्षा की प्रगति हो रही है- बीडीओ बड़कागांव. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद की सेवा निवृत्त हो जाने एवं बड़कागांव के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का प्रभार विजय राम को मिलने पर विदाई सह स्वागत समारोह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में किया गया. अध्यक्षता शिक्षक चेतलाल राम व संचालन शिक्षक अवधेश कुमार ने किया. समारोह में सेवानिवृत्त बीइइओ जवाहर प्रसाद की पत्नी कौशल्या देवी भी शामिल हुईं. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीडीओ जितेंद्र मंडल ने कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यकाल सकारात्मक रहा. नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभारी विजय राम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में गांव में शिक्षा की प्रगति हुई. समारोह में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने विदाई गीत प्रस्तुत किया. मौके पर बड़कागांव पश्चिम क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम, पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ,बीआरपी धनंजय दास, सीआरपी अजय कुमार ,रामदेव कुमार, दीपक कुमार, तनवीर अख्तर, देवदत्त पाठक, रंजीत नाग, राजकुमार ,सुनील रजक सागर कुमार विश्वनाथ कुमार धर्मेंद्र कुमार,श्री मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक, देवकांत शर्मा,सांढ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उचित्रा देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola