कई लाभुकों का ऑन-द-स्पॉट निबंधन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Nov 2025 10:50 PM

विज्ञापन

सांढ़, कांडतरी व बड़कागांव पूर्वी पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार शिविर

विज्ञापन

बड़कागांव. प्रखंड के सांढ़, कांडतरी व बड़कागांव पूर्वी पंचायत भवन में शिविर लगा. उदघाटन भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सह कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज ने किया. मौके पर आशीष पासवान, बीपीओ अरुण पासवान, हीरो महतो, मुखिया सुलेखा कुमारी, रोजगार सेवक योगेश्वर राम, दीपक प्रजापति, मनीष पांडे, सुमित व अन्य कर्मियों ने लाभुकों का फार्म जमा लिया. विभागों ने मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस, कृषि, स्वास्थ्य, पेंशन योजना के आवेदन के लिए स्टॉल लगाये थे. कई लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट निबंधन किया गया.

पेटो, पचड़ा और पाण्डु पंचायत में शिविर लगा

केरेडारी. पेटो, पचड़ा और पाण्डु पंचायत में शिविर लगा. जहां आवेदन लिये गये. उदघाटन एसी संतोष सिंह, प्रमुख सुनीता देवी, सीओ रामरतन वर्णवाल, बीडीओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से रूप से किया. मंईयां सम्मान योजना के 165, मनरेगा जॉब कार्ड के 105, अबुआ आवास के 115, कृषि लोन के 24, वृद्धा पेंशन के 75 आवेदन आये. 170 लोगों की नि:शुल्क जांच की गयी. जाति, आवासीय प्रमाणपत्र के 105 आवेदन आये. कई आवेदनों तत्काल निष्पादित किये गये. मौके पर बीपीओ सुमन कुमार, बीएओ अनुज कुमार, एमओ रवि राजा, पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, पेटो मुखिया कौशल्या देवी, पांडु मुखिया शबाना खातून, पंसस अरबिंद साव, गुरुदयाल साव, चंदन गुप्ता, भुनेश्वर साव, अशेश्वर यादव, बिहारी पासवान, बिनोद राम, कौलेश्वर महतो, रवानी मियां, नसीम मियां, आजाद अंसारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola