तीन साल से 10 लाख का ठगी कर फरार आरोपी बीरबल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन
तीन साल से 10 लाख का ठगी कर फरार आरोपी बीरबल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया

लिस ने तीन साल से 10 लाख रुपया का ठगी कर फरार बीरबल साव को नोएडा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. बीरबल साव मयूरहंड चतरा का रहने वाला है.

विज्ञापन

ज़मीन दिलाने के नाम पर समाजसेवी अनिल सिंह से लिये थे रुपये चौपारण. पुलिस ने तीन साल से 10 लाख रुपया का ठगी कर फरार बीरबल साव को नोएडा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. बीरबल साव मयूरहंड चतरा का रहने वाला है. उसने समाज सेवी अनिल सिंह जगदीशपुर/बेला निवासी से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपया लिया था. उसके बाद नही तो जमीन दे रहा था, और नही पैसा वापस कर रहा था, और उल्टा रंगदारी धमकी देने लगा ठगी के बाद बीरबल ने तीन-चार महीने के भीतर ही अपना मोबाइल बंद कर गांव छोड़ नोएडा में रहने लगा. सब तरह से पैसा मांगते-मांगते अनिल सिंह हार चुके थे. उसके बाद उन्होंने बीरबल के विरुद्ध चौपारण थाना में केस कर दिया. थाना प्रभारी चौपारण सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी बीरबल साव को नोएडा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है. .. कार्यक्रम का डीसी ने जायजा लिया 21हैज8में- कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण टाटीझरिया. टाटीझरिया पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया सुरेश यादव ने की. उदघाटन प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, सीओ सह बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, उपेंद्र पांडेय और पंसस पिंगला देवी ने किया. पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मुहल्लों और टोलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम उपस्थित हुए. शिविर का उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जायजा लिया. विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछताछ की. कार्यक्रम में सुधीर राय, अमित मोहन, बीपीओ अफरोज अख्तर, सुनील कुमार, अनिता कुमारी, राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola