NEET UG Paper Leak: CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रचार्य को लेकर आयी हजारीबाग, इन लोगों से हुई पूछताछ

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Jun 2024 2:16 PM

विज्ञापन

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई टीम पटना से ओएसिस स्कूल के प्रचार्य को लेकर हजारीबाग पहुंची. इसके बाद उस स्कूल के शिक्षकों और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की.

विज्ञापन

हजारीबाग: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ओएसिस स्कूल के के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक को पटना से वापस हजारीबाग ले आयी है. फिलहाल बैंक, कुरियर दफ्तर और संबंधित स्कूल में जाकर जांच कर रही है. बैंक के अधिकारियों और स्कूल के अन्य शिक्षकों से पूछताछ की. इसके बाद जांच एजेंसी की टीम हजारीबाग के सीसीएल चरही गेस्ट हाऊस पहुंची. गौरतलब है कि सीबीआई के 12 अधिकारी बुधवार को हजारीबाग पहुंचे और स्कूल के प्रधानाध्यापक को अपने साथ पटना ले गयी, जहां उनसे पूछताछ की थी.

ईओयू की टीम भी आयी थी हाजारीबाग

चार मई को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित लर्न्ड एवं प्ले स्कूल समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी. यहां उन्हें अधजला नीट-यूजी का प्रश्न-पत्र बरामद किया था. जांच में प्रश्न-पत्र का कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का मिला. जिसके बाद ईओयू की टीम ने भी संबंधित स्कूल में आकर जांच की थी. जांच के दौरान पता चला कि पैकिंग के संदिग्ध पॉलीबैग, संबंधित अभ्यर्थी से बरामद मूल प्रश्न पत्र की पैकिंग और संबंधित पैकिंग ट्रंक में छेड़छाड़ हुआ है.

ओएसिस विद्यालय के प्राचार्य ने खारिज किया स्कूल से पेपर लीक होने की घटना

हजारीबाग ओएसिस विद्यालय के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने स्कूल से पेपर लीक होने की घटना को खारिज किया है. कुछ दिन पहले उन्होंने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि चार मई की रात पटना के खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में 35 से 40 छात्रों को रखकर प्रश्न पत्र का उत्तर रटाया जा रहा था. हालांकि स्कूल के कोड का अधजला प्रश्न पत्र मिलना जांच का विषय है.

घटना का वीडियो मौजूद

डॉ एहसान का कहना था कि पांच मई की सुबह 7:30 बजे स्टेट बैंक से शहर के पांच परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र का बक्सा रिसीव किया गया. उस समय एनटीए द्वारा नियुक्त पांचों आब्जर्वर, पांच सेंटर के प्राचार्य, दो बैंक के अधिकारी और एनटीए सीटी कॉर्डिनेटर मौजूद थे. नियम के तहत प्रश्न पत्र का बक्सा रिसीव किया गया. स्कूल में जो प्रश्नपत्र का बॉक्स आता है, वो सात लेयर में कवर्ड होता है. जिसका वीडियो मौजूद है.

Also Read: NEET UG Paper Leak 2024: हजारीबाग में ई-रिक्शा से बैंक भेजे गए थे नीट के प्रश्न पत्र, बोले-एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एहसान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola