गदोखर रामनवमी जुलूस में हत्या का हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन
गदोखर रामनवमी जुलूस में हत्या का हुआ खुलासा

गदोखर रामनवमी जुलूस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया

विज्ञापन

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, एक फरार कटकमसांडी. गदोखर रामनवमी जुलूस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. एडिशनल एसपी अमित कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 27-28 मार्च की रात करीब 12.30 बजे गदोखर शिव मंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी थी. इस जुलूस में लगभग 100 से 125 ग्रामीण शामिल थे. जब जुलूस कब्रिस्तान मोड़ से पगार चौक होते हुए लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाये चार आरोपियों ने हमला कर दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे आरोप है कि करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव, अभिषेक यादव और अरुण यादव ने मिलकर रामकुमार साव पर भुजाली से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये. मृतक के भाई नारायण साव के लिखित आवेदन पर कटकमसांडी (पेलावल) थाना में कांड संख्या-50/26 दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया गिरफ्तारी के लिए ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापामारी अभियान चलाकर 31 मार्च को कंडसार रेलवे स्टेशन से करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जबकि अरुण यादव को छड़वा डैम स्थित काली मंदिर के पीछे से पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अरुण यादव के घर से हत्या में प्रयुक्त खून से सना भुजाली बरामद किया गया. पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने यह वारदात की. गिरफ्तार अभियुक्तों में करण कुमार यादव (18 वर्ष), अरूण यादव (48 वर्ष) और नितेश कुमार यादव उर्फ छोटू (18 वर्ष) शामिल हैं. एक आरोपी अब भी फरार है. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक शहीद रजा, ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा समेत कई अधिकारी और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola