नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

वेंडिंग मार्केट के कार्य में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने शनिवार को शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने साकेतपुरी वेल्स ग्राउंड के निर्माणाधीन वेंडिंग मार्केट का निरीक्षण कर कनीय अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. वेंडिंग मार्केट के बगल में निर्माणाधीन ट्रांसफर स्टेशन कार्य का जायजा लिया. न्यू बस स्टैंड के समीप निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स कार्य, टैक्सी स्टैंड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने, मीठा तालाब के पास प्रस्तावित स्थल, ओकनी तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने, ओकनी रोड में जल-जमाव की समस्या के समाधान के लिए नाली के स्लैब हटाकर उसकी अच्छी तरह से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, कनीय अभियंता संजय सिंह, आतिश आनंद, लाल जी कुमार एवं नगर निगम के कर्मी उपस्थित थे.

पीएम आवास के आवेदनों की जांच

हजारीबाग. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम में कुल 1700 आवेदनों की जांच की गयी. स्क्रूटनी और स्थलीय जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं नगर प्रबंधक शामिल थे. अंतिम सत्यापन नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता की देखरेख में हुआ. सत्यापन कार्य के दौरान सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल पांडेय तथा नगर प्रबंधक प्रीतम कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola