हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस में आग का करतब दिखाते 15 लोग झुलसे
मुहर्रम के दौरान करतब दिखाते लोग.
Muharram Julus Fire: झारखंड के हजारीबाग में मुहर्रम के जुलूस में करतब दिखाते समय 15 लोग झुलस गये. सभी को रात को ही अस्पताल ले जाया गया. परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. आग लगी कैसे, जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट.
Muharram Julus Fire: हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग का करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गये. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे.
आपके शहर में
डीजल कंटेनर में आग पकड़ने से लोग झुलसे
मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गये. घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया.
15 को लाया गया अस्पताल, 10 लोगों को सुबह मिली छुट्टी
एसबीएमसीएच के अधीक्षक एके पुर्ती ने बताया कि अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था. सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गयी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, तभी हुई दुर्घटना
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई.
इसे भी पढ़ें
Giridih News: गिरिडीह को भारतीय रेल की सौगात! पारसनाथ से नवादा तक चलेगी सीधी ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए