साइबर ठग ने वार्ड सदस्य के खाते से उड़ाये रुपये

Updated:
विज्ञापन
साइबर ठग ने वार्ड सदस्य के खाते से उड़ाये रुपये

अधिकारी बन फोन कर झांसे में लिया

विज्ञापन

दारू. साइबर ठग ने वार्ड सदस्य को पंचायती राज पदाधिकारी बनकर ठगी कर ली. घटना दारू थाना क्षेत्र के पुनाय पंचायत के लोहड़ी गांव की है. वार्ड सदस्य रामकुमार महतो ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि नौ मई को एक ठग ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनकर उनके मोबाइल पर फोन किया. कहा कि आपका वेतन का 22000 रुपये अभी फंसा हुआ है. एक लिंक भेज रहे हैं, उसे क्लिक कर दिजियेगा. वार्ड सदस्य के अनुसार, ठग की बातों में आकर उन्होंने उस लिंक को क्लिक किया. जिसके बाद उनके खाता से 1799 रुपये कट गया. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने लोगों से किसी भी द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक नहीं करने की अपील की है.

कोबरा वाहिनी की टीम बनी चैंपियन

बरही. बरही के जेबरा क्लब द्वारा रविवार को बेंदगी रामनगर हसनदाग मैदान में एक दिवसीय इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-टू का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल व विधायक मनोज कुमार यादव ने बैटिंग कर की. आठ-आठ ओवर के सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले गये. फाइनल मैच कोबरा 203 वाहिनी बनाम पारा शिक्षक-इलेवन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोबरा वाहिनी ने 103 रन बनाये. टीम की ओर से भूषण कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारा शिक्षकों की टीम मात्र 68 रनों पर सिमट गयी. कोबरा वाहिनी ने 35 रनों के अंतर से टूर्नामेंट जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम के कप्तान दीपक कुमार को विनर शील्ड व उपविजेता टीम के कप्तान योगेंद्र राणा को रनर कप प्रदान किया गया. शानदार प्रदर्शन के लिए भूषण कुमार को मैन ऑफ द मैच व तनशीर आलम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola