प्रभारी कुलपति के साथ दुर्व्यवहार

Updated:
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति के साथ दुर्व्यवहार

17 कर्मियों को जारी होगी नोटिस

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति डॉ रेनू बोस के साथ कुलपति कार्यालय के दो कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. अनुबंध पर नियुक्त कर्मी जेपी सिंह और रंजीत ने कुलपति चेंबर खोलने से इंकार कर दिया. डॉ बोस ने इसकी लिखित शिकायत कुलसचिव डॉ प्रणिता से की है. प्रभारी कुलपति ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद जब वह दैनिक कार्यों के लिए कुलपति कक्ष पहुंचीं, तो कर्मी जेपी सिंह बिना सूचना दिये छुट्टी पर चले गये. संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि दफ्तर नहीं खुलेगा. कुलसचिव डॉ प्रणिता ने इसे निंदनीय बताते हुए औचक निरीक्षण किया और बेलगाम व लापरवाह 17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही. वर्तमान में चेंबर नहीं खुलने के कारण डॉ बोस कुलसचिव कार्यालय से कार्य कर रही हैं. कुलपति डॉ चंद्र भूषण शर्मा ने उन्हें 25 मार्च से छह अप्रैल तक का प्रभार दिया है.

आरुषि का चयन महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए

चलकुशा. प्रखंड के अलगडीहा के भिखनाडीह के शिक्षाविद राजेश यादव की पुत्री आरुषि कुमारी का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ है. आरुषि गिरिडीह जिला से खेलेंगी. वह अभी धनबाद के डिगवाडीह के टाटा क्रिकेट मैदान में तीन से 13 अप्रैल तक आयोजित मैच खेल रही हैं. राजेश यादव ने कहा कि बच्चियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ना चाहिए.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola