प्रखंड प्रमुख व पंसस ने बरही बीडीओ के खिलाफ एसडीओ को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख व पंसस ने बरही बीडीओ के खिलाफ एसडीओ को ज्ञापन

बरही प्रखंड में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य अनुमंडल अधिकारी जोहन टुडू से मिले और उन्हें छह सूत्री ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

बरही. बरही प्रखंड में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य अनुमंडल अधिकारी जोहन टुडू से मिले और उन्हें छह सूत्री ज्ञापन सौंपा. इसमें प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता, 15वें वित्त आयोग की राशि खर्च न होने और पंचायत समिति की बैठक लंबे समय से नहीं बुलाने का आरोप लगाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने अनियमितता की जांच और बैठक अविलम्ब बुलाने की मांग की. अनुमंडल अधिकारी ने ज्ञापन पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल में प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, पंसस प्रभु यादव, बसंती देवी, अख्तरी खातून, मो. यूसुफ, कलावती देवी, अर्चना भारती, विकास सिंह, रेखा देवी, मनोज कुमार यादव, रौशन खातून, आईसा खातून, सुमिया देवी, बिहारी यादव और मो. तैयब शामिल थे. इस बीच, बरही बीडीओ जयपाल महतो ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि प्रखंड ने 15वें वित्त की राशि खर्च करने में जिला स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए प्रखंड को ₹1.04 करोड़ का आवंटन मिला है. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी और इस राशि से जन-उपयोगी योजनाओं का चयन किया जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola