झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज नई कमेटी की बैठक

Updated:
विज्ञापन
झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज नई कमेटी की बैठक

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज नयी कमेटी हजारीबाग की मासिक बैठक समाज के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हजारीबाग में हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज नयी कमेटी हजारीबाग की मासिक बैठक समाज के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हजारीबाग में हुई. बैठक में नया कार्यालय भवन का कार्यक्रम होली के बाद विशेष रूप से करने पर जोर दिया गया. फरवरी माह के अंत तक होली मिलन समारोह करने पर सहमति बनी. इसमें सभी पेंशनर्स भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें. राजू विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों एवं पेंशनर्स भाई-बहनों से स्वास्थय पर विशेष ध्यान देने की बात कही. बैठक में कैलाश सिंह, अर्जुन सिंह, अर्जुन प्रसाद, कैलाश सिंह, खिरोधर प्रसाद मेहता, ब्रजभूषण गुरू, अजय शर्मा, मुमताज अहमद, नन्दकिशोर उपाध्याय, सुरेश कमला कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, सीतराम शर्मा, राम के अलावा अन्य पेंशनरों की सहभागिता रही.

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, मौन सभा

टाटीझरिया. सनराइज पब्लिक स्कूल खंभवा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. 76वीं सीआरपीएफ की बटालियन जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी. उनके एक बस में जैश-ए-मुहम्मद के कार से जा टकरायी जिसमें आरडीएक्स भरा था. बस में कार के टक्कर से बस में सवार 40 जवान शहीद हो गये थे. शहीद होने पर हम सब उनकी याद में आज के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाते हैं. इस अवसर पर अनुज कुमार साव, सोनी कुमारी, सोनू कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों को पुलवामा की घटना पर विस्तार से चर्चा किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola