दवा खिलाने का अभियान 20 से

Updated:
विज्ञापन
दवा खिलाने का अभियान 20 से

फाइलेरिया उन्मूलन

विज्ञापन

पदमा. सीएचसी सभागार में प्रभारी डॉ धीरज कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के द्वितीय चरण को लेकर बैठक हुई. इसमें जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि व को-ऑर्डिनेटर मो सुल्तान सहित सभी सीएचओ उपस्थित थे. 20 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गयी. डॉ कपिल ने कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं और तेज बुखार से पीड़ितों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलानी है. प्रभारी ने बताया कि प्रखंड के बुंडू, भंडरा, पिंडारकोण, अडार और दोनयकला में ज्यादा लोगों में बीमारी के लक्षण मिले हैं, जहां सघन अभियान चलेगा. वहीं 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जायेगा. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांवों में जांच व एक्स-रे कर मरीजों की पहचान कर मुफ्त दवा उपलब्ध करायी जायेगी.

सीएचसी ने लगाया जांच शिविर

बरकट्ठा. सीएचसी बरकट्ठा की ओर से ग्राम बदाही बिरहोर टोला में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगा. डॉ जसीम अख्तर ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. शिविर में बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच सहित 32 लोगों की स्वास्थ्य कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया. शिविर में सुषमा मुंडा, लैब टेक्नीशियन इम्तियाज अंसारी, सेविका रिंकू कुमारी, सहायिका खुशबू कुमारी, सहिया साथी गुंजा देवी, बीटीटी प्रकाश पंडित, एएनएम नीतू देवी, हीरालाल महतो ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola