..बड़कला में पुरस्कार वितरण समारोह, कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति प्रथम

Updated:
विज्ञापन
..बड़कला में पुरस्कार वितरण समारोह, कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति प्रथम

बड़कागांव में रामनवमी पूजा महासमिति के तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना.

विज्ञापन

झांकी प्रदर्शन में मिला कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति प्रथम, गुरु चट्टी रामनवमी पूजा समिति को द्वितीय पुरस्कार मिला बड़कागांव. बड़कागांव में रामनवमी पूजा महासमिति के तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना. दैनिक बाजार में हुए इस आयोजन की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने की, जबकि संचालन तापेश्वर कुमार तापस और संजय सागर ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि रामनवमी, विजयदशमी और एकादशी के जुलूस व मेले में बड़कागांव के लोगों ने शांति और भाईचारे का परिचय दिया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी जुलूस निकालने वालों का स्वागत फूल-माला और तौलिया से कर सांप्रदायिक सौहार्द्र का संदेश दिया. महासमिति के अध्यक्ष विवेक सुनील ने कहा कि क्षेत्र में एकता बनी रहे और शांति व भाईचारा कायम रहे. निर्णायक मंडली के निर्णयानुसार झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूर्य मंदिर बड़कागांव की कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति को मिला. द्वितीय स्थान गुरु चट्टी की रामवीर पूजा समिति और तृतीय स्थान लोहार मोहल्ला के अवतार क्लब को दिया गया. इसके अलावा संगम युवा क्लब, श्रीराम पूजा समिति, राम जानकी मंदिर पूजा समिति, काली मंदिर चौक अंबेडकर मोहल्ला, वीर हनुमान पूजा समिति प्रेम नगर, माता शबरी युवा क्लब, राम सेना युवा क्लब पकरी बरवाडीह, रामदूत महावीर पूजा समिति मुख्य चौक, श्री श्री महावीर पूजा समिति ठाकुर मोहल्ला, शिव शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला तथा न्यू सोनबरसा युवा क्लब को भी पुरस्कार प्रदान किये गये.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola