पासवान समाज के जिलाध्यक्ष बने कुंदन पासवान

Updated:
विज्ञापन
पासवान समाज के जिलाध्यक्ष बने कुंदन पासवान

महिलाओं को भी संगठन से जोड़कर सशक्त बनाने का निर्णय

विज्ञापन

हजारीबाग. हुरहुरू चौक स्थित निमंत्रण पैलेस में पासवान समाज की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जीएसटी बीरेंद्र पासवान ने. संचालन मुकेश पासवान ने किया. बैठक में हजारीबाग जिला कमेटी का गठन किया गया. जिलाध्यक्ष कुंदन पासवान, सचिव प्रकाश पासवान, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान तथा मीडिया प्रभारी भास्कर राहुल बनाये गये. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुंदन पासवान ने पूरे समाज को साथ लेकर चलने की बात कही. सचिव प्रकाश पासवान ने कहा कि समाज को जागरूक किया जायेगा. महिलाओं को भी संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत किया जायेगा. बैठक में विकास पासवान, मोहन कुमार, गिरिजा पासवान, विनोद पासवान, लखन पासवान, कार्तिक पासवान, सुभाष पासवान, मुकेश पासवान, दीपक कुमार, दिलीप पासवान, धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय पासवान, सिकंदर पासवान, कृष्ण कुमार, बबलू पासवान, पूरन पासवान, सुरेश पासवान, बिंदु पासवान, जगरनाथ पासवान, कार्तिक पासवान, राजेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, प्रदीप पासवान, अशोक पासवान, विजय पासवान, अजय पासवान, नरेश पासवान, राजू पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola