हजारीबाग में सरना समिति ने धूमधाम से मनाया करम पर्व, मांदर की थाप पर रातभर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

करम पूजा करते युवतियां और महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के हत्यारी गांव में करम पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर पारंपरिक नृत्य कर समां बांधा.

विज्ञापन

हजारीबाग. सदर प्रखंड के हत्यारी गांव में सरना समिति ने धूमधाम और पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ प्रकृति और आस्था का पर्व करम पूजा मनाया. पर्व को लेकर गांव में विशेष चहल-पहल देखने को मिली. गांव के सोनू तिर्की ने बताया कि तुर्का टोला स्थित अखरा में करम डाल स्थापित की गई, जहां पाहन ने सभी बहनों एवं माताओं को पूरे तरीके से और बड़े मन से पूजा-अर्चना कराई.

विज्ञापन

पाहन ने बताया करम पर्व का महत्व

कार्यक्रम के दौरान शशि लकड़ा ने बताया कि पूजा के उपरांत पाहन ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को करम पर्व के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी और इससे जुड़ी पौराणिक दंत कथाओं से अवगत कराया. पाहन ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और पूजा करती हैं.

रातभर चला पारंपरिक झूमर नृत्य

ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से करम देव की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना के बाद उत्सव का माहौल बन गया और रातभर हत्यारी गांव के युवक-युवतियों ने पारंपरिक ढोल, नगाड़े और मांदर की थाप पर 'झक्का झोर' झूमर पर जमकर नृत्य किया.

ये भी पढ़ें: पतरातू में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व करम, बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मांगी कामना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola