महायज्ञ को लेकर डुंगो में निकली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
महायज्ञ को लेकर डुंगो में निकली कलशयात्रा

श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

विज्ञापन

टाटीझरिया. प्रखंड के डुंगो गांव में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को शुरू हुआ. 411 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर होलंग अरघवा नदी पहुंचीं. जहां पंडित दिलीप शास्त्री, सुखदेव पांडेय, अनंत पांडेय ने विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा करायी. इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश स्थापित किया. महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. समिति के अध्यक्ष हरिनाथ यादव, उपाध्यक्ष गणेश यादव, सचिव प्रकाश गंझू, उपसचिव योधी प्रजापति और कोषाध्यक्ष पवन कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीण सक्रिय हैं. कलशयात्रा में प्रमुख संतोष मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, मुखिया ममता देवी, पंसस प्रतिनिधि कृपाशंकर पांडेय, कैलाशपति सिंह, राजू यादव, सुजीत रजक आदि शामिल थे. आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मण यादव, नाथो गंझू, राजेश कुमार यादव, लखन गंझू, सोनू पासवान, चुरामन प्रजापति, प्रयाग प्रजापति, माधो गंझू, सुनील प्रसाद यादव, अंजू देवी, राधा देवी, रीना देवी, मनीषा देवी सहित सभी ग्रामीण योगदान दे रहे हैं. आज वेदी पूजन, अरणीमंथन और जलाधिवास : पांच दिवसीय अनुष्ठान के तहत 26 अप्रैल को वेदीपूजन, अरणीमंथन और जलाधिवास, 27 को वेदीपूजन, हवन के साथ अन्नाधिवास और वस्त्राधिवास, 28 को वेदी पूजन व हवन के उपरांत भव्य नगर भ्रमण, शय्याधिवास और घृतढारी, 29 अप्रैल को वेदी पूजन, शिखर स्नान, महास्नान और प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा. प्रत्येक दिन संध्या में आरती और प्रवचन का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola