जूनियर और सीनियर मॉडल्स ने ऑडिशन में बिखेरा जलवा

Updated:
विज्ञापन
जूनियर और सीनियर मॉडल्स ने ऑडिशन में बिखेरा जलवा

तरंग ग्रुप का मिस हजारीबाग 2026 सीजन-9 का ऑडिशन संपन्न

विज्ञापन

हजारीबाग. मिस हजारीबाग 2026 सीजन-9 का ऑडिशन तरंग ग्रुप हजारीबाग की ओर से आयोजित किया गया. इसमें शहर की करीब 25 सीनियर एवं जूनियर मॉडल्स ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने मॉडलिंग कौशल, रैंप वॉक और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया. ऑडिशन का आयोजन शहर स्थित डांस एंड मॉडलिंग स्टूडियो में किया गया. यहां प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, पर्सनैलिटी प्रेजेंटेशन एवं एक्सप्रेशन राउंड में हिस्सा लिया. प्रसिद्ध ड्रेस डिजाइनर एवं थारुनिका बुटिक की संचालिका के साथ आश्रय फाउंडेशन के सचिव डॉ अमला राणा और मिस झारखंड क्वीन 2019 की ज्यूरी सदस्य अपराजिता तिवारी मौजूद थीं. दोनों ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, ग्रूमिंग, स्टेज प्रेजेंस और मॉडलिंग से जुड़े टिप्स दिये. ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हजारीबाग की युवतियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. कार्यक्रम के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मिस हजारीबाग केवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और मंच के लिए तैयार करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पांच से 10 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया, जबकि इससे अधिक आयु के प्रतिभागियों को सीनियर वर्ग में रखा गया. ऑडिशन के अंत में दोनों वर्गों के प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया. प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले जून के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा. विजेता प्रतिभागियों को क्राउन, सैश और सर्टिफिकेट दिये जायेंगे. कार्यक्रम में तरंग ग्रुप के सदस्य लक्ष्मी यादव, अगस्त्य एवं अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola