उत्क्रमित उवि झुरझुरी में विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुरझुरी में विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक बांटा गया.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुरझुरी में विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक बांटा गया. मुखिया प्रियंका कुमारी व पंसस मंजू देवी ने छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया. वर्ग प्रथम से दशम तक के कुल 766 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि सरकार सभी तरह की सुविधा आप छात्रों को दे रही है. आप लोग मन लगाकर पढ़ें और अपने माता-पिता व शिक्षक का नाम रौशन करें. मंजू देवी ने कहा कि सरकार बच्चों के लिए नई-नई योजनाएं ला रही हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत न हो. आप सभी बच्चों को इसका लाभ लेते हुए अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करना चाहिए. मौके पर प्रधानाध्यापक सुन्दर यादव, राजकुमार चौधरी, छोटेलाल प्रसाद, प्रबंधन समिति अध्यक्ष लोकनाथ प्रसाद, शिक्षक परमेश्वर प्रसाद, छोटीलाल प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










