इचाक में महिला से 49000 रुपये की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जलौंध गांव निवासी जीरिया देवी पति कैलाश गोप से मंगलवार को दर्जी मोहल्ला के पास झपट्टा मारकर चोरों ने 49000 रुपये की छिनतई कर फरार हो गए.
विज्ञापन
इचाक.
जलौंध गांव निवासी जीरिया देवी पति कैलाश गोप से मंगलवार को दर्जी मोहल्ला के पास झपट्टा मारकर चोरों ने 49000 रुपये की छिनतई कर फरार हो गए. घटना दोपहर करीब दो बजे की है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 21 मई की दोपहर दो बजे इचाक बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 49 हजार निकासी की. पैसे को थैला में रखकर बेटे के साथ बाइक में बैठ कर घर जलौंध गांव लौट रही थी. इसी बीच दर्जी मोहल्ला के पास एक बाइक में सवार दो युवक मेरे हाथ से थैले को झपट्टा मारकर इचाक बाजार की ओर फरार हो गये. बाजार के सीसीटीवी कैमरे में चोर को देखा जा रहा है. इसमें चोर सफेद रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










