बरकट्ठा में 28 घंटों से बिजली गुल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक जून की दोपहर आई आंधी से बिजली आपूर्ति सेवा दूसरे दिन भी ठप है. बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
एक जून की दोपहर आई आंधी से बिजली आपूर्ति सेवा दूसरे दिन भी ठप है. बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गांव में पिछले 28 घंटे से भी अधिक समय से बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित है. बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पेयजल की समस्या सबसे अधिक हो रही है. आंधी तूफान के कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली पोल के गिरने और बरकट्ठा विद्युत पावर सब स्टेशन को बरही डीवीसी से जोड़ी गयी 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी आने के कारण बिजली समस्या उत्पन्न हुई है. विद्युत विभाग के कर्मी बिजली बहाल करने में जुटे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










