संगठन का प्रदेश संरक्षक मनोनीत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ व प्रदेश कमेटी की बैठक सेवानिवृत्त डीएफओ लालदेव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ व प्रदेश कमेटी की बैठक सेवानिवृत्त डीएफओ लालदेव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रो माघाे राम आवास में हुई. संचालन प्रदेश महासचिव ने किया. प्रो माधाे राम ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा रूपी दीपक को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा, तभी हमारा समाज आगे बढ़ पायेगा. केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें. बैठक में संगठन का प्रदेश संरक्षक लालदेव चौधरी और हजारीबाग जिला कमेटी के प्रधान सचिव धनेश्वर राम को बनाया गया. बैठक में संस्थापक सदस्य जय श्री राम केंद्रीय सचिव राजू रवि, राज्य कमेटी सदस्य विपुल चौधरी, जिला प्रधान सचिव धनेश्वर राम, अरविंद कुमार राम एवं जिलाध्यक्ष विनय राम उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










