ePaper

भाकपा की लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक

Updated at : 23 Jun 2024 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा की लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक

लोकसभा चुनाव में मिली पराजय को लेकर भाकपा माले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

लोकसभा चुनाव में मिली पराजय को लेकर भाकपा माले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जिला सचिव पच्चू राणा व संचालन प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने किया. बूथ स्तर पर प्राप्त मतों की समीक्षा की गयी. कोडरमा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए भाकपा माले ने बरकट्ठा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. समीक्षा बैठक में यह बात सामने आयी कि लोकसभा चुनाव में धनबल और बाहुबल का जबरदस्त उपयोग हुआ है. बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता के मुद्दों पर पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक जन आंदोलनों के साथ रहेगी. बैठक में विधानसभा प्रभारी भुवनेश्वर केवट, बिशुन यादव, किसुन मोदी, कुंजलाल महतो, प्रमोद दास, प्रदीप कोल, रामचंद्र पासवान, रघु भुईयां, छोटी नायक, मोहन साव, भुनेश्वर दास, हीरालाल पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola